Join official fan page on   &   

हिंदुस्तान के सभी नागरिकों से विनम्र आवाहन !

23.9.10

दि. २४ सितंबर २०१० को अयोध्या मामले में मा. न्यायालय की ओर से फैसला दिया जाने वाला है. स्वाभाविक रूप से हिंदू-मुस्लिम धर्मीयों में से किसी एक धर्म को यह निर्णय योग्य प्रतीत होगा तथा दूसरी पार्टी को इस कारण से नाराजी होगी. हमारे देश में न्याय व्यवस्था को अत्यंत आदर व सम्मान का स्थान प्राप्त है. मा. न्यायालय की ओर से इस मामले में कोई भी निर्णय हो, दोनों धर्म के लोगों ने इसे संयम व शांति से स्वीकार करना चाहिए. यदि हमें यह निर्णय अमान्य है तो सर्वोच्च न्यायालय में सही मार्ग से उस संदर्भ में अपील करने का अधिकार भारतीय लोकशाही ने प्रदान किया है. मात्र धर्मांध होकर देश को हानि पहुंचे, ऐसा कोई भी कृत्य हिंदुस्तानी जनता न करे. इसी में दोनों धर्मीयों का हित शामिल है.
हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है. विश्व की एक उदयोन्मुख महासत्ता के रूप में संपूर्ण विश्व हमारी ओर देख रहा है. इस प्रगति में रुकावट पैदा हो, कृपया ऐसा कोई भी कृत्य दोनों धर्मों की ओर से न हो, इस बात की खबरदारी धार्मिक, राजकीय व सामाजिक नेतृत्व द्वारा ली जानी चाहिए.
हमारा हिंदुस्तान महासत्ता न बने, इसके लिए हमारे आसपास के अनेक देशों के प्रयत्न प्रारंभ हैं. आतंकवादी संगठन ऐसे अवसर की हमेशा प्रतीक्षा करते रहते हैं जिससे जातीय तनाव भड़के. जानबूझकर धार्मिक दंगे कराने के लिए वे निरंतर प्रयास कर रहे हैं. उनके लिए मददगार सिद्ध हो, ऐसा कोई भी अवसर हिंदुस्तान के प्रति स्वाभिमान रखने वाला कोई भी नागरिक आने नहीं देगा, ऐसी आशा है. भारत मेरा देश है. सभी भारतीय मेरे बांधव हैं. यह बात सभी धर्म के लोग ध्यान में रखकर आचरण करें. ऐसा आवाहन हम हिंदुस्तान के तमाम बांधवों से कर रहे हैं.

1 प्रतिक्रिया:

Unknown 24/9/10 6:52 AM  

Param pujya Jagadguru Narendracharya ji Maharaj ke vicharo se ham sabhi shishya avam bhakt samarthan karte hai . Jyasa ki Jagatguru ne kaha hai ki Mananiya Nyyalay ke fesale ka ham sabhi ko swikar karana chahiye.our kisi prakar ki bhi hinsa nahi karani chahiye. kyoki hamare samane our bhi vikalp khule hue hai. Hame prabhu shri Ramji par pura bharosa hai ki Manaiy Nayaalya ka fesala uchit hi aayega.
Ham sabhi ko Jagatguru Narendracharyaji Maharaj ke avahan ko dhyan me rakhana chahiye.
- Ram Tiwari, Durg ,Chhattisgarh.

Post a Comment