Join official fan page on   &   

धर्मांध मत बनीए, धर्माभिमानी बनीए

20.12.09

वैदिक सनातन हिंदू धर्म की जय हो! ऐसा कहने वाले ’हिंदुओं’ यह बात ध्यान में लाएं, क्या सचमुच हमारी संस्कृति सनातन रह गई है? इस पृथ्वी पर अनेक देशों में हमारी यह वैदिक सनातन संस्कृति नामशेष होने के बाद भी हम इस स्वप्न से बाहर आने को तैयार नहीं हैं. विश्व में मुसलमान एवं क्रिश्चनों के अनेक देश हैं. फिर भी इस हिंदुस्तान में उन्हें अल्पसंख्यांक दर्जा दिया जाता है परंतु विश्व में हिंदुओं का एक भी देश नहीं है. फिर भी इस हिंदू को बचाने के लिए कोई भी शासन प्रयास नहीं करता. इस देश को विकसित करने के लिए हिंदुओं का परिवार कल्याण कर देश की जनसंख्या कंट्रोल करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. उत्तर-पूर्व राज्य एवं दक्षिण के कुछ राज्यों में हिंदू पूर्णतः अल्पसंख्याक हो चुका है. फिर भी हिंदुओं को ही परिवार नियोजन की सीख दी जाती है. इस देश में क्रिश्चन मिशनरी दिनोंदिन हिंदुओं का धर्मांतरण (कन्वर्जन) कर रहे हैं, उन्हें क्रिश्चन बना रहे हैं. यह क्या कम था कि.... अब मुस्लिमों का जेहादी लव आक्रामक होने लगा है. हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़के अपने प्रेम के जाल में फांसकर विवाह बंधन में बंधने के लिए मुसलमान बना रहे हैं. यह कार्य बड़े पैमाने पर संपूर्ण हिंदुस्तान में प्रारंभ हो चुका है.
इस देश की हिंदुत्ववादी पार्टियां सत्ता के लालच में हिंदुओं का पक्ष दृढ़ता से रखते हुए दिखाई नहीं दे रही हैं. इसलिए ही आज राममंदिर का मुद्दा १७ वर्ष होने के बाद भी धूल खाता पड़ा है. समान नागरिक कानून देश के स्थैर्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है परंतु हिंदुत्ववादी पार्टियां प्रस्तुत मुद्दा जिस ताकत से उठाना चाहिए, वैसा उठाते हुए दिखाई नहीं देतीं.
भिन्न-भिन्न प्रकार के कानून बनाकर सेक्युलर पक्ष अन्य धर्मीयों का समर्थन कर रहा है. इसके विपरीत हिंदुत्ववादी पक्ष भीतर से उनके एजेंडे को मूक सहमति दे रहे हैं. राजश्रय नहीं होगा तो आपके धर्म का अस्तित्व किस प्रकार टिकेगा? इसके लिए हिंदुओं को अन्य धर्मीयों से सीख लेनी चाहिए. वे किसी भी राजनीतिक पार्टी से बंधे नहीं होते. जो हमारे धर्म का सम्मान करेगा वह उम्मीदवार हमारा, ऐसी भूमिका आप क्यों नहीं अख्तियार कर सकते? धर्मगुरु के नाते से हम आपसे आह्‌वान कर रहे हैं उठें, जागृत हों! अपना धर्म, अपनी संस्कृति, अपना न्याय-हक यदि अबाधित रखना है तो आप भी ऐसी मुहिम चलाएं कि, जो उम्मीदवार हमारे हिंदुओं का पक्ष रखेगा, नहीं.... नहीं... जो उम्मीदवार हमारे मुद्दे प्राथमिकता से उठाएगा, ऐसा उम्मीदवार ही हम पर राज्य करेगा. हम उसकी जाति, धर्म, पार्टी नहीं देखेंगे. हमारे धर्म के आवाहन के अनुसार आचरण करेंगे एवं धर्म की रक्षा करेंगे.
यदि आपने हमारी बात नहीं सुनी तो एक दिन ऐसा उदित होगा कि हमारे नाम...हमारा धर्म बदलकर हम पर धर्मांतरित लोगों की तरह जीवन जीने की नौबत आ जाएगी. केवल हमें ही नहीं... तो हमारी वंशबेल भी धर्मांतरित होगी. क्या सचमुच आपमें अपने धर्म के प्रति स्वाभिमान है? यदि है तो हमारा यह संदेश अनेक लोगों को बताएं. आप करें और दूसरों से भी करने को कहें यदि आपमें हिंदू का रक्त है तो स्वाभिमानी बनें!

3 प्रतिक्रिया:

Anonymous,  21/12/09 9:15 AM  

shree gurudev hum aap ke saath hai. lekin uske liye shrisampraday se kuch logo ko rajkiya pado pe hona aniwariya hai jaise,parshad,mayor n m.p hona jaruri hai. ise work karne mai asani hogi. aur unhe iski traning bhi dena chahiye. taki vo hindu dharam bachane me samarth ho sake. aur comandars ko bhi active hona jaruri hai. because BHILAI(CHHATTISHGARH) mai 15/12/09 ko 2000 logo ko hindu logo ko christian banya gya hai.

Pravin Bhosale 25/12/09 3:50 PM  

If we want to be hindu , protect Hindu Dharma.
Blessing of Shri Guru are always with us..

Jagadguru Ramanandacharyaji Shri Narendracharyaji Maharaj ki Jai..
Hindu Dharam ki jai ho...

santosh 5/12/10 8:24 AM  

shree gurudav ,ham sab aap ke sath hai ,ham sab milke hindu dharm ko baca ne ke pure koshsa karage, aap hindu dharma kaa kary kare. shree samprday or sab hindu aap ke sath hai. or ham aap se vada katy haki, abtak bhut atycar hua hai hindu par, ab nahi hone dagy, koi bhi hindu ko ham christian nahi bana dagy. komal santosh gaikwad ,pune,guru savak no,2203 shree gurudav,jagdguru ramanandacharyaji shri naredacharyaji maharaj ki jai,

Post a Comment